चट्टानों का अर्थ (Meaning of Rocks)
पृथ्वी की भूपर्पटी (Crust) मुख्य रूप से खनिजों (Minerals) से बनी ठोस पिंड है, जिसे चट्टान (Rock) कहते हैं।
दूसरे शब्दों में – चट्टानें वे ठोस खनिजीय पदार्थ हैं जो प्राकृतिक रूप से पृथ्वी पर पाए जाते हैं और जिनसे पर्वत, पठार, मैदान आदि स्थलरूप बने हैं।
Rocks are naturally occurring solid aggregates of one or more minerals that form the Earth’s crust. They constitute the mountains, plateaus, plains, and other landforms.
चट्टानों के प्रकार (Types of Rocks)
भूगोल में चट्टानों को उनकी उत्पत्ति के आधार पर तीन मुख्य प्रकारों में बाँटा गया है:
1. अग्निज चट्टानें (Igneous Rocks):- इनका निर्माण पृथ्वी के आंतरिक भाग से निकले हुए मैग्मा या लावा के ठंडा होकर जमने से होता है। इन्हें "प्राथमिक चट्टानें" (Primary Rocks) भी कहा जाता है, क्योंकि सबसे पहले इन्हीं का निर्माण हुआ।
प्रकार
1. अंतःस्रावी (Intrusive / Plutonic Rocks) – जब मैग्मा पृथ्वी की सतह के नीचे धीरे-धीरे ठंडा होता है।
उदाहरण: ग्रेनाइट (Granite), गैब्रो (Gabbro)
2. बहिर्स्रावी (Extrusive / Volcanic Rocks) – जब लावा सतह पर आकर शीघ्र ठंडा होता है।
उदाहरण: बेसाल्ट (Basalt), एन्डेसाइट (Andesite)
Formed by cooling and solidification of magma or lava.
Known as primary rocks.
Examples: Granite (intrusive), Basalt (extrusive).
2. अवसादी चट्टानें (Sedimentary Rocks):- इनका निर्माण नदियों, झीलों, हवाओं, हिमनदों आदि द्वारा लाई गई रेत, मिट्टी, कंकड़-पत्थरों और अवसादों के जमाव से होता है।
परत-दर-परत जमाव होने से इनमें अक्सर जीवाश्म (Fossils) पाए जाते हैं।
प्रकार
1. यांत्रिक अवसादी (Clastic Sedimentary Rocks) – कणों के जमाव से बनी।
उदाहरण: बलुआ पत्थर (Sandstone), शेल (Shale)
2. रासायनिक अवसादी (Chemical Sedimentary Rocks) – खनिजों के विलयन से बनी।
उदाहरण: चूना पत्थर (Limestone), जिप्सम (Gypsum)
3. जैविक अवसादी (Organic Sedimentary Rocks) – पौधों और जीवों के अवशेषों से बनी।
उदाहरण: कोयला (Coal), चाक (Chalk)
Formed by deposition of sediments transported by rivers, wind, glaciers, etc.
Often layered and may contain fossils.
Examples: Sandstone, Limestone, Coal.
3. रूपांतरित चट्टानें (Metamorphic Rocks):- जब अग्निज या अवसादी चट्टानें अत्यधिक दबाव, तापमान और रासायनिक क्रियाओं के कारण अपने स्वरूप और संरचना को बदल लेती हैं, तब नई चट्टान बनती है।
इन्हें रूपांतरित चट्टानें कहते हैं।
उदाहरण
ग्रेनाइट → गनीस (Gneiss)
बलुआ पत्थर → क्वार्ट्जाइट (Quartzite)
चूना पत्थर → संगमरमर (Marble)
कोयला → हीरा (Diamond)
Formed when igneous or sedimentary rocks undergo high pressure, temperature, or chemical changes.
Examples:
Granite → Gneiss, Sandstone → Quartzite, Limestone → Marble, Coal → Diamond.
सारांश (Summary Table)
चट्टान का प्रकार निर्माण प्रक्रिया उदाहरण
अग्निज (Igneous) मैग्मा/लावा के ठंडा होने से ग्रेनाइट, बेसाल्ट
अवसादी (Sedimentary) अवसादों के जमाव से बलुआ पत्थर, चूना पत्थर, कोयला
रूपांतरित (Metamorphic) दबाव व ताप से रूपांतरण संगमरमर, गनीस, क्वार्ट्जाइट
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें